राशिफल एक वह विद्या है जो शास्त्रों तक में लिखी गई है। इस अनोखी विद्या के दम पर हम अपनी भविष्य में होने वाली गतिविधियों की एक संभावना पा कर सकते हैं। इस विद्या से हमें हमारे भविष्य में होने वाले अच्छे या बुरे की संभावना की जानकारी मिल जाती है। उस जानकारी के दम पर हम जरूरत पड़ने पर छोटे बड़े कदम ले सकते हैं। राशिफल विद्या ग्रहों के चाल चलन पर निर्भर करती है। किसी व्यक्ति की राशि उसके ग्रहों को दर्शाती है। आज हम आपको 1 अक्टूबर का राशिफल बताने जा रहे हैं।
मेष राशि (Aries) च, ला, ली, लू, ले,चू, चे, चो, लो, आ : आज आपको कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले अच्छे से सोचना चाहिए। आप गलतफहमी के शिकार हो सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों में आपको लाभ हो सकता है। परिवार से सहायता मिलने की पूरी उम्मीद है और धन लाभ की भी संभावना है।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, वू, वे, वो ब, ए, ओ, वा, वी, बो : आज आपके कारोबारी मित्रों व संबंधों के साथ पुराने मतभेद दूर होने की संभावना है। विद्यार्थियों का पढ़ाई में से ध्यान आज भटक सकता है। तरक्की में अड़चन आ सकती है। अगर कारोबार में कोई अड़चन आए तो निराश ना हो ए तथा अपनी कोशिशें जारी रखने की प्रयास करें सफलता जरुर प्राप्त होगी।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, को, कू, घ, ङ, छ, के, ह : आज आपका दिन अच्छा होने की पूरी संभावना है। विद्यार्थियों को पढ़ाई का लाभ मिल सकता है। व्यवसाय में जो दिक्कत आ रही थी वह दूर हो जाएगी। धन लाभ की भी पूरी संभावना है। सगे संबंधियों के साथ रिश्तो में मिठास आएगी। कारोबार को बढ़ाने का एकदम पर्याप्त समय है।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू,, डू, डे, हे, हो, डा, डी, डो : आज आपको बुरे विचारों से दूर रहना है तथा बिल्कुल भी नकारात्मक सोच नहीं रखनी है। अगर इस चीज का पालन करते हैं तो बिगड़े काम भी बनने की संभावना रहेगी। धन लाभ हो सकता है। पिछले समय से जो अड़चन चली आ रही थी उसकी भी दूर होने की संभावना है। अपने बोल विचारों पर नियंत्रण रखने का पूरा प्रयास करें।
सिंह राशि (Leo) मा, मी,, टी, टू, टे मू, मे, मो, ट, आ : आज ऑफिस में आपका बहुत अच्छा दिन जाने की संभावना है। आज जूनियर व सीनियर आपके काम को सारा हेंगे। अगर कोई धर्म से जुड़ा विचार है तो उसमें सफलता मिलने की पूरी संभावना है। अपनी इमेज का पूर्ण रुप से ध्यान रखें क्योंकि आज आप पर कोई इल्जाम भी लग सकता है।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, ठ, पे, पो,पी, पू, ष, ण, : आज अपने विचारों और स्वभाव पर कड़ा नियंत्रण रखें। कोई भी नकारात्मक ऊर्जा को अपने पास ना आने दे। आज आपको यात्रा का लाभ प्राप्त हो सकता है। धन लाभ होने की भी संभावना है। मित्रों सहयोगियों से साथ मिलेगा।
तुला राशि (Libra) रा, री, ती, तू, ते, रू, रे, रो, त,आ : आपका अच्छा व्यवहार और आपकी आदत है आपके बहुत काम आएंगे। लोग आपकी बात मानेंगे। आज आपको अपने काम में सावधानी बरतनी पड़ेगी। आग और मशीनों से बच कर काम करें। अपने वैवाहिक जीवन में विश्वास को उत्पन्न करें तथा रिश्ते को कच्चा ना होने दें।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, , या, यी,नी, नू, ने, नो, यू : आज आपको बिल्कुल भी अपने मन की बातों को छुपाना नहीं है। मन के विचारों को कार्यों को दूसरों के सामने दर्शाए और उनको खुलकर सामने आने दे इससे आपको ही लाभ होगा। मन में कोई भी गलत विचार ना आने दे। अपने स्वास्थ्य को लेकर बिल्कुल चौकाने रहे।आपका बुरा चाहने वाले लोगों से बचकर रहें। कोई भी नई शत्रुता को मोल ना लें।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, ढा, भे,भा, भी, भू, धा, फा : आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अविवाहित लोगों के लिए रिश्ता आने की संभावना है। कोर्ट कचहरी के मामलों में जाना पड़ सकता है। दिनभर भागदौड़ मैं व्यस्त रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए परीक्षा में सफलता प्राप्त होने की पूरी पूरी संभावना है। धन से जुड़े पैसों से आज दूरी बनाकर रखें।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, खे, खो, गा, जी, खी, खू, गी : मित्रों के साथ आज आपके बहुत ही घनिष्ट संबंध बनेंगे। आज आपको ईमानदारी का पूरा पालन करना है जिसका आपको फल भी प्राप्त होगा। आज आपको कहीं स्थिति में धन लाभ होने की पूरी आशा है। अपने कार्य को अपनी दृढ़ता पूर्वक शक्ति के साथ जरूर करें। सफलता अवश्य प्राप्त होगी।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, से, सो,सा, सी, सू, दा : हाय रिश्तेदार सगे संबंधी व मित्र आपके काम को सराह एंगे। संतान की ओर से अच्छे संकेत व अच्छी खबर आने की संभावना है। अपने वैवाहिक जीवन को आज आपको समय देना है जिसके कारण आपको मिठास जरूर दिखाई पड़ेगी। बिजनेस में भी आज लाभ होने की संभावना है।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, , चा, ची,थ, झ, ञ, दे, दो: आज आपको दफ्तर में जरूरी काम व प्रोजेक्ट मिल सकता है। जितना हो सके अपने विचारों को वह अपनी सोच को सकारात्मक रखने का प्रयास करें। सकारात्मक सोच ही आपकी जीवन में अच्छे परिणामों को लाएगी। आज सगे संबंधियों के परिवार वालों से साथ मिलने की पूरी संभावना रहेगी। नोट उपरोक्त किए गए 1 अक्टूबर के राशिफल से आपका आज का राशिफल भिन्न भी हो सकता है। गहन जानकारी के लिए अपने पारिवारिक पंडित से मुलाकात करें।