बॉलीवुड के अभिनेता कहां रहते हैं ।। जानिये आपके चहेते सुपरस्टार कहां रहते हैं !

ट्रेंडिंग मनोरंजन

भारत में बॉलीवुड सितारों को कौन नहीं जानता। किसी का मनपसंद सलमान खान है, तो किसी का शाहरुख खान, तो किसी का अक्षय कुमार है। लेकिन सभी बॉलीवुड अभिनेताओं को लोग दिल से पसंद करते हैं और उनकी जिंदगी में भी काफी दिलचस्पी रखते हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं बॉलीवुड के सबसे मशहूर अभिनेताओं का ठिकाना और उनके आलीशान घरों के बारे में।

MANNAT: शाहरुख खान का घर: मन्नत यानी की एक ख्वाहिश! क्या खूबसूरत नाम चुना है। किंग शाहरुख खान का घर उनके नाम की ही तरह किंग का घर है। आसान शब्दों में कहा जाए तो यह भारत के बहुत ही जबरदस्त और आलीशान घरों में से एक है। किंग खान के घर की डिजाइनिंग उन्हीं की पत्नी गौरी खान द्वारा की गई है तथा दुनिया से अलग अलग तरह की अलीशान चीजें उनके घर में लाकर सजाई गई हैं। उनके घर को एक मॉन्यूमेंट की उपाधि भी दी गई है। जिसका मतलब है कि यह बिल्डिंग कोई कभी गिरा नहीं सकता। शाहरुख के घर में 5 बैडरूम है, बहुत से लिविंग रूम, एक लाइब्रेरी, जिम और घर में होने वाली सभी चीजें मौजूद हैं।

JALSA: बॉलीवुड के बॉस अमिताभ बच्चन का घर। : कुछ लोग सोच रहे होगे की बच्चन का पहले नंबर पर होना चाहिए लेकिन माफ कीजिएगा मैं शाहरुख का फैन हूं। मजाक से हटके! जलसा, बॉलीवुड के बोस अमिताभ बच्चन का घर है जहा वह अपनी पति जाया बच्चन, बेटे अभिषेक बच्चन और बहु ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ रहते है। जलसा जुहू, मुंबई में स्थित है। अन्दर से यह बहुत ही शानदार और आलीशान रंगी से रंगा है। जलसा अमिताभ बच्चन की पत्नी जया बच्चन के नाम पर रजिस्टर्ड है। बच्चन परिवार का एक और घर PRATEEKSHA भी है।

GALAXY APARTMENT: बॉलीवुड के भाई सलमान खान का घर : जी हां यही रहते है हमारे बजरंगी भाईजान। सलमान बच्चन से ही इस अपार्टमेंट में रहते है। सलमान यह अपने माता पिता और बहन अर्पिता के साथ रहते है लेकिन अब अर्पिता की शादी के कारण वह चली गई है। कुछ खास अवसरों पर और उनके जन्मदिन पर सलमान अपनी बालकनी में आते है और फैंस को मिलते है। सलमान के फैंस बहुत बड़ी भीड़ में उनके बाहर आने का इंतजार करते है सिर्फ उनकी एक झलक पाने के लिए। सलमान ने 2013 में अपने अपार्टमेंट की रेनोवेशन भी कराई थी।

Beau Monde Towers: दीपिका पादुकोण का घर। : इस टावर के 26वी मंजिल पर रहती है बॉलीवुड की जानी मानी और सबसे मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण। पहले पाली हिल में भी उनका घर था। दीपिका के घर में 4 बेडरूम है, तीन पार्किंग एरिया है, बैमिंटन और टेनिस खेलने के लिए कोर्ट भी है। कुछ समय पहले यह भी अफवाह फैली थी की यह घर दीपकी को विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ मल्होत्रा जी उनके पुआने ब्वॉयफ्रेंड रह चुके है, उन्होंने दिया था। पर फिर दीपिका पादुकोण इन सभी सभी अफवाहों को गलत ठहराते हुए खुलासा किया की उनको किसी की जरूरत नहीं घर लेने के लिए। वह खुद भी ले सकती है।

Fortune Heights: सैफ अली खान और करीना कपूर का घर। : जी हां यही रहते हैं हमारे सफीना यानी साफ और करीना। सफिना टावर की दसवीं मंजिल पर रहते हैं सैफ अली खान का ऑफिस भी इसी बिल्डिंग में है। हमारे सैफीना की शादी भी इसी बिल्डिंग में हुई थी। हाल ही में सैफ अली खान ने फॉर्चून हाइट्स के सामने के चार माले भी खरीद लिए हैं और इसका कारण सिर्फ एक ही यही है क्यों उनको अपनी जिंदगी में किसी की दखलअंदाजी पसंद नहीं है। “इसे नवाबी ना कहे तो और क्या कहें”

Raj Classics: प्रियंका चोपड़ा का घर : बॉलीवुड की सबसे मशहूर अभिनेत्रियों में से एक प्रियंका चोपड़ा वरसोवा के राज क्लासिक्स की छठी मंजिल पर 5 फ्लैट की मालकिन है। प्रियंका की फ्रेंड सुजैन रोशन ने उनके घर की डिजाइनिंग की है। उन्होंने यह घर अपने पैरंट्स के साथ रहने के लिए और अपनी जिंदगी अच्छे से प्राइवेसी के साथ बिताने के लिए लिया था। उनके एक्स बॉयफ्रेंड शाहिद कपूर की इसी बिल्डिंग में रहते हैं।