दोस्तों क्रिकेट के बारे में तो आप सब जानते ही हैं। क्रिकेट एक ऐसा खेल है जो भारत के दिलों पर कई सालों से राज करता है। हालांकि यह खेल हमें अंग्रेजों ने अपने समय में सिखाया था लेकिन आज हम इस खेल में अंग्रेजों को भी पीछे छोड़ चुके हैं। भारत के बच्चे बच्चे क्रिकेट खेलते हैं। छोटे से लेकर बड़े तक क्रिकेट को देखने का शौक है। लाइव तो क्या लोग पुराने क्रिकेट मैच भी देखते हैं। इसी तरह हमारे देश के क्रिकेट के खिलाड़ी भी बहुत बढ़िया खेल कर लाखों करोड़ों फैंस के दिलों पर राज करते हैं। उनके फैंस उनकी केवल एक झलक पाने के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं।
जिस तरह क्रिकेट को भारत में एक धर्म की तरह बनाया जाता है। एक त्यौहार की तरह वर्ल्ड कप का जश्न मनाया जाता है। उसी तरह पूरी दुनिया में भी क्रिकेट मशहूर है। इसी के साथ साथ भारत के मशहूर खिलाड़ी हमारे क्रिकेट के गॉड सचिन तेंदुलकर जबरदस्त कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और कपिल देव जिन्होंने हमें 1983 का वर्ल्ड कप जिताया था और साथ में हमारे सबके प्यारे चीकू यानी विराट कोहली पूरी दुनिया के क्रिकेट के फैंस के दिलों पर राज करते हैं।
क्रिकेट में नाम कमाने के साथ-साथ इन खिलाड़ियों ने पैसा भी बहुत कमाया है। इन चारों के पास अपने खुद के हवाई जहाज हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं किन की कीमत कितने में हैं और यह कितने रईस है।
विराट कोहली
विराट कोहली यह नाम तो क्रिकेट में अपनी एक अलग ही पहचान बना चुका है। भारत तो क्या पूरी दुनिया के दिग्गज भी विराट के फैंस हैं। विराट ने जिस दिन अपना नाम कमाया है उसी तरह अपनी अपनी रईसी भी कमाई है। रिपोर्ट के मुताबिक विराट एक प्राइवेट जेट के मालिक हैं जिसकी कीमत करीबन 125 करोड रुपए है।
महेंद्र सिंह धोनी
दुनिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक हम सबके प्यारे महेंद्र सिंह धोनी जो भारत के भी सबसे सफल कप्तान रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने विकेट कीपिंग और कप्तानी में बड़े-बड़े धुरंधरों के रिकॉर्ड तोड़े हैं। उसी तरह धोनी ने रईसी में भी किसी से पीछे ना रहे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक धोनी के प्राइवेट जेट की कीमत 260 करोड रुपए लगाई जाती है।
सचिन तेंदुलकर
पूरी दुनिया में क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर जो असल में ही क्रिकेट के भगवान हैं। सचिन के रिकॉर्ड शायद ही कोई क्रिकेट के इतिहास में तोड़ पाएगा। रिकॉर्ड तोड़ भी दिया तो दिल से सचिन कलाम कोई नहीं मिटा सकता है।हमारे मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का प्राइवेट जेट भी 260 करोड़ की अनुमानित कीमत का है।
कपिल देव
भारत का सबसे पहला वर्ल्ड कप जिताने वाले कपिल देव के पास भी प्राइवेट जेट है। लेकिन कप्तान कपिल देव के प्राइवेट जेट की कीमत अभी कोई शौक नहीं है।