अनिल कपूर के कारण ही माधुरी दीक्षित ने अमिताभ बच्चन के साथ कभी काम नहीं किया, जानिए क्यों…

Bollywood मनोरंजन रोचक तथ्य

अमिताभ बच्चन और माधुरी दीक्षित को कौन नहीं जानता है। एक सदी के महानायक और बॉलीवुड के बादशाह हैं और दूसरी तरफ बॉलीवुड की सबसे सुंदर और सबसे सफल हीरोइन में से एक हमारी माधुरी दीक्षित है। दोनों ने बहुत ही शानदार काम किया है। अपनी जिंदगी में बहुत नाम कमाया है।

बॉलीवुड के टॉप के काम करने वालों में से रहे हैं। लेकिन फिर भी कभी भी एक पर्दे पर दोनों एक साथ नहीं देखे हैं क्या आप जानते हैं ऐसा क्यों हुआ है। एक तरफ सदी के महानायक 52 साल से बॉलीवुड पर राज कर रहे हैं और दूसरी तरफ हम सबकी प्यारी माधुरी दीक्षित भी 38 साल से बॉलीवुड को अपनी जिंदगी दे रखी है। दोनों बहुत ही उम्दा किस्म के ऐक्टर हैं।

इन दोनों को मात्र एक बार बड़े मियां छोटे मियां के एक गाने में गोविंदा के साथ देखा गया था। उसके अलावा पूरी जिंदगी मैं बॉलीवुड में किसी भी फिल्म किसी भी नाटक गाने आदि में नहीं देखा गया है। आखिर ऐसा क्यों है क्या वजह है इसके पीछे तो चलिए जानते हैं।

इतना तो आप जानते ही होंगे कि माधुरी दीक्षित को बॉलीवुड में कदम रखे लगभग 30 साल हो चुके हैं। जब उन्होंने 1984 में अपना करियर शुरू किया था तब उनके साथ कोई बड़ा नाम नहीं जुड़ा था। उनकी फिल्में भी ज्यादा मशहूर नहीं हुई थी।

लेकिन जब उन्होंने अनिल कपूर के साथ फिल्मों में अपना कदम रखा था तब वह थोड़ी मशहूर होनी शुरू हो गई थी। उनकी जोड़ी को भी पसंद किया जाता था। उस समय अनिल कपूर माधुरी दीक्षित को लेकर पजेसिव हो गए थे और उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ भी माधुरी को फिल्में करने से मना कर दिया था।

हां यह बात सच तो है कि माधुरी दीक्षित को अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म करने से मना किया गया था। इन चीजों को लेकर दोनों के मन में कोई भी रुकावट नहीं है। जब भी दोनों बड़े स्टेज पर मिलते हैं तो अच्छे से ही बर्ताव करते हैं। वहीं दूसरी ओर माधुरी और अनिल की जोड़ी तो बरकरार ही है। हाल ही में साल 2019 में भी माधुरी और अनिल कपूर ने टोटल धमाल नामक फिल्म में एक साथ अभिनय किया था।