सुशांत सिंह राजपूत के जीवन पर आणे वाले फिल्म मे उनके हमशकल सचिन तिवारी निभायेंगे सुशांत का किरदार !!

ट्रेंडिंग मनोरंजन

हाल ही में एक नई फिल्म सूइसाइड और मर्डर का पोस्टर रिवीज हुआ जिसमें सुशांत सिंह राजपूत के हमशकल सचिन तिवारी को भी शामिल किया गया। सुशांत सिंह राजपूत की दुखद मृत्यु के बाद उनकी जिंदगी पर एक फिल्म बनाने का ऐलान हुआ। और यह बताया गया कि टिकटोक स्टार सचिन तिवारी, जिन्हें सुशांत सिंह का हमशकल कहा जाता है। वह इस फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगे। सचिन तिवारी कौन है?, यह जानने के लिए पूरा पढिए। सचिन तिवारी कौन है: इंस्टाग्राम पर सचिन तिवारी नाम से सुशांत सिंह राजपूत के हमशकल का अकाउंट काफी वायरल हो गया। वह बिल्कुल सुशांत जैसे दिखते हैं।

पिछले कुछ हफ्तों में सचिन तिवारी की कुछ फोटोस और वीडियोस सोशल मीडिया पर काफी मशहूर हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक सचिन तिवारी एक एक्टर और फिटनेस एनथूसियासटिक है। जोकि उत्तर प्रदेश के रायबरेली शहर में रहते हैं। विभिन्न ऑनलाइन रिपोर्ट्स के मुताबिक उनका जन्म 14 मार्च,1995 में हुआ था। उन्होंने उत्तर प्रदेश यूनिवर्सिटी से अपनी ग्रेजुएशन कंप्लीट कर ली है। कुछ दिन पहले उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर लिखा था,” हेलो फ्रेंड्स! आप बहुत अच्छे हैं।

मैंने इतने प्यार की कभी उम्मीद नहीं की थी। आप सब का बहुत शुक्रिया मेरा साथ देने के लिए। मैंने यह पेज इसलिए बनाया है ताकि मैं अपना कंटेंट आप सब से शेयर कर सकूं। प्लीज मेरा पेज को लाइक करें ताकि आप मेरी आगे की अपडेट देख सकें।” और अगर उनके इंस्टाग्राम की बात करी जाए तो उस पर भी उनके 20 हजार के लगभग फॉलोअर्स हैं और कई हजारों में लाइक्स और व्यूज है।

सुशांत सिंह की जिंदगी पर बन रही फिल्म में सचिन तिवारी लीड रोल में: टिकटोक के सटार सचिन तिवारी जोकि सुशांत सिंह राजपूत के हमशक्ल माने जाते हैं। उन्हें सुशांत की जिंदगी पर बन रही फिल्म SUICIDE OR MURDER में लीड एक्टर के रोल में साइन किया गया है। वह उस फिल्म में ‘THE OUTSIDER’ का रोल प्ले करेंगे। फिल्म का एक इंट्रोडक्शन पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। सुसाइड और मर्डर एक छोटे शहर के लड़के का बॉलीवुड में चमकता सितारा बनने तक का सफर दिखाया जाएगा।पोस्टर की पहली लुक देखिए: यह फिल्म सुशांत सिंह की कोई बायोपिक नहीं है यह फिल्म ‘KAI PO CHE’ एक्टर की जिंदगी और कई दूसरे आउटसाइडर्स की जिंदगी जो कि नेपोटिज्म के जाल में फस जाते हैं और बॉलीवुड माफिया के नीचे दबे रह जाते हैं पर से प्रेरित है। यह प्रोजेक्ट विजय शेखर गुप्ता द्वारा डिवेलप और प्रोड्यूस किया गया है।